भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश का जनसंपर्क जोर-शोर से जारी… प्रचार के दौरान कहा – भाजपा आवत हे; देखिये तस्वीरें

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज टाउनशिप एवं खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को समर्थन देने और भिलाई में विकास का कमल खिलाने का आग्रह किया। इस दौरान लोगों ने स्वस्फू्र्त होकर उन्हें अपना समर्थन देते हुए उत्साह दिखाया। पाण्डेय ने कहा कि लोगों के उत्साह से स्पष्ट है भिलाई सहित प्रदेश में भाजपा आवत हे।

पाण्डेय ने आज बोरिया गेट, खुर्सीपार वार्ड 51 एवं छावनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। भेंट के दौरान उनहोंने लोगों से भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भिलाई का विकास पिछले 5 वर्षों में अवरूद्ध हो गया था, जिसे आप सबको अपने निर्णय से फिर से शुरू करना है। हमारा भिलाई शिक्षाधानी की अपनी पहचान को खो चुका है, अब यह हम सबका दायित्व है कि सही निर्णय लेकर वापस इसकी खोई पहचान वापस दिलायें। पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों के उत्साह और स्वस्फूर्त समर्थन पर सबका आभार जताया।

सेक्टर -1 एवं गौतम नगर में करेंगे जनसंपर्क
भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत सोमवार 6 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय प्रातः सेक्टर -1 ए मार्केट तथा दोपहर 2 बजे विवेकानंद आश्रम गौतम नगर में जनसंपर्क करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...