VVIP जिले का हाल: दुर्ग-अंजोरा टोल नाके में CG-07 पासिंग गाड़ियों से सालभर से वसूल रहे टोल-टैक्स, भाजयुमो ने दिया अल्टीमेटम, बंद नहीं हुआ तो आंदोलन

– दुर्ग कलेक्टर के नाम जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने सौंपा ज्ञापन
– लंबे समय से दुर्ग-अंजोरा बायपास में की जा रही CG-07 पासिंग गाड़ियों से टोल टैक्स की वसूली
– जबकि, पड़ोसी जिले राजनांदगांव में CG-08 पासिंग गाड़ियों को दी गई है छूट

भिलाई। दुर्ग-अंजोरा बायपास स्थित टोल नाके पर दुर्ग जिले की पासिंग गाड़ियों से अवैध वसूली हो रही है। आज इस मामले को प्रमुखता से जिला भाजयुमो महामंत्री लोकेश पांडेय ने उठाया है। आज कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें साफ कहा है कि एक सप्ताह के भीतर दुर्ग जिले की पासिंग गाड़ियों को छूट नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन होगा।
जिला भाजयुमो महामंत्री लोकेश ने बताया कि, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दुर्ग-अंजोरा बायपास में रोजाना हजारों गाड़ियों का आना-जाना रहता है। यहां पर डी-मार्ट समीपस्थ एक टोल नाका है। जिसका संचालन टाटा कंपनी कर रही है। दुर्ग जिले की आरटीओ पासिंग गाड़ी CG-07 की गाड़ियों से लगातार टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जो अवैध वसूली की श्रेणी में आता है। जबकि, दुर्ग के पड़ोसी जिला राजनांदगांव में वहां की पासिंग CG-08 की गाड़ियों को राजनांदगांव स्थित टोल नाके पर टैक्स फ्री है। जबकि दुर्ग जिले में ऐसा नहीं है। दुर्ग जिले की बैलगाड़ी से लेकर बाइक, कार और अन्य चार पहिया वाहनों से टैक्स वसूला जा रहा है। जो कि नियमत: गलत है। क्योंकि पड़ोसी जिला राजनांदगांव में CG-08 की पासिंग गाड़ियों को फ्री दिया गया है। दुर्ग-अंजोरा बायपास स्थित टोल नाके पर अवैध वसूली लगातार जारी है। टोल टैक्स के लिए लोगों के साथ में दुर्व्य्वहार किया जाता है। जिसकी घोर निंदा करते हैं।
जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने कहा, दुर्ग कलेक्टर से मांग करते हैं कि दुर्ग जिले की पासिंग गाड़ी CG-07 नंबर की गाड़ियों को फ्री किया जाए। वहां CG-07 पासिंग गाड़ियों को फ्री किया जाए। जैसा कि राजनांदगांव में होता है। दुर्ग जिले की जमीन पर टोल नाका लगाकर दुर्ग जिले के रहवासियों से टैक्स वसूला जा रहा है। यह सरासर गलत है। इससे लोगों की जेब कट रही है। जबकि, राजनांदगांव की तरह दुर्ग जिले की पासिंग गाड़ियों को फ्री किया जाए। अगर सप्ताहभर के भीतर फ्री करने की कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, सुंदरम, रोहित उपाध्यक्ष, विजय शुक्ला, राहुल सेन, सोना, रमित सोनी, इंदरजीत साहू , छोटू समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...