भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा ने मांगी सुरक्षा; खुद के और परिवार की जान को बताया खतरा… जीवन गुप्ता व उसके साथियों के खिलाफ थाने में किया कंप्लेन

भिलाई। जान से मारने की धमकी और मारपीट मामले में पुलिस ने भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने धारा 294, 506 के तहत कार्रवाई किया है। छावनी पुलिस ने बताया कि वार्ड 28 अजुर्न नगर निवासी भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने सुभाष चौक अपने निवास में बुलाकर गाली गलौज जान से मारने तक की धमकी दे डाली। भाजयुमो अध्यक्ष के इस बर्ताव से परेशान जीवन ने घटना की शिकायत छावनी पुलिस से किया। तीन दिनों से यह विवाद चल रहा है। बड़े नेता भी इसका पटाक्षेप नहीं चाहते है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा का आडियों पार्टी के हाईकमान तक पहुंच गया है। इसके अलावा इसकी लंबी चौड़ी शिकायत भी की गई है। पीड़ित ने पहले घटना की शिकायत पुलिस से किया था उसके बाद कार्रवाई हुई। मामले में छावनी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

आडियो कांड थमने के बजाय और तुल पकड़ते जा रहा है। वहीं अब युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा अपने पदाधिकारी के साथ जा कर छावनी थाना प्रभारी को आवेदन देकर जीवन गुप्ता पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। साथ ही अपने एवं परिवार जनों के सुरक्षा की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...