CG – ACB की बड़ी रेड: रिटायर्ड कर्मचारी से रिटायरमेंट के पैसे रिलीज करने मांगी रिश्वत… स्वास्थ्य विभाग का बाबू 54000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया

ACB’s big raid

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ में ACB ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर एसीबी यूनिट ने मुंगेली जिले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को ₹54,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तखतपुर क्षेत्र के रियांश होटल के पास एक ढाबे में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि, वह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से 30 जून को बीएमओ कार्यालय से सेवानिवृत्ति हुआ है। वह ग्रेच्युटी और अन्य राशि निकलवाने के लिए बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी से मिलने गया। इस दौरान सोनवानी ने उन्हें ग्रेच्युटी राशि निकलवाने के लिए उससे 61 हजार रूपये की मांग की।

ललित सोनवानी बृजेश सोनवानी को रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाया और सत्यापन के दौरान आरोपी बृजेश ने प्रार्थी से 7 हजार रुपये लिए। सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। प्रार्थी को शेष रिश्वत रकम 54 हजार रुपये देने के लिए आरोपी के पास भेजा। इस दौरान एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर एसीबी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा। एसीबी की टीम लगातार मुंगेली जिले में भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को साफ करने में जुटी हुई है। मुंगेली जिले में 7 माह के भीतर एसीबी की यह 6 वीं कार्रवाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...