CG – घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए मांगे पैसे, ACB ने 20 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा

CG – घूसखोर पटवारी गिरफ्तार

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों अधिकारियों और कर्मचारियों पर ACB का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जांजगीर में एसीबी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन बटांकन के नाम के लिए प्रार्थी सतेन्द्र कुमार राठौर से से घुस मांगी थी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत ACB से की। जिसके बाद एसीबी ने पैसा लेते हुए रंगे हाथ पटवारी को पकड़ लिया। आरोपी पटवारी का नाम बालमुकुंद राठौर है और ग्राम हल्का न.19 धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सत्येंद्र कुमार राठौर ने अपना और अपनी बहनों का जमीन बटांकन के बाद राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्तीकरण के लिए आवेदन दिया हुआ था। जिसके लिए पटवारी जमीन बटांकन का रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के लिए पटवारी बालमुकुंद राठौर ने बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

प्रार्थी पैसे नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने इसकी शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में कर दी। एंटी करप्शन शिकायत का सत्यापन करवाया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप का आयोजन किया गया और प्रार्थी को कैमिकल रंग लगे नोट देकर पटवारी को देने भेजा गया। पटवारी ने जैसे ही रकम ली। आसपास तैनात टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा एसीबी करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...