CG – युवक की बेरहमी से हत्या: आरोपियों ने युवक की हत्या कर निकाल ली आंखे… पहचान छुपाने चेहरे के स्किन को भी निकाल डाले… घरवालों ने टैटू से पहचाना शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव की पहचान न हो इसलिए उसकी स्कीन नोचकर निकाल ली। इसके बाद सुनसान जगह पर लाश को छोड़कर आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर इलाके की पुलिस को शव मिला है। हाईवे पर मौजूद कार शोरूम के पिछले हिस्से की खुली जगह पर लाश पड़ी थी। इस जगह से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखकर फौरन पुलिस को खबर दे दी थी। मरने वाले की पहचान 27 साल के चंदन यादव के रूप में हुई। चंदन ऑटो चलाने का काम करता था। वह सरोना के भैंसथान इलाके में अपने भाई मनीष यादव के साथ रहता था।

चंदन के भाई मनीष ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को सुबह चंदन ऑटो लेकर काम पर निकला था। रात तक वह घर नहीं लौटा, और उसके मोबाइल नंबर पर उससे संपर्क नहीं हुआ। परिवार को लगा कि वो लौट आएगा, लेकिन उसकी मौत की खबर आई। पुलिस मनीष को ही घटनास्थल पर लेकर पहुंची । चंदन को पहचान पाना मुमकिन नहीं था उसके हाथ पर बने ओम का टैटू देखकर मनीष ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह उसके भाई की लाश है।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कुछ दूरी पर एक ऑटो खड़ा नजर आया। जांच टीम में ऑटो में खून लगा देखा। अंदर कुछ डॉक्यूमेंट मिले। गाड़ी के नंबर की जांच करने पर चंदन यादव का नाम मिला। सरोना इलाके में खोजबीन के बाद इसके परिजन की जानकारी मिली। इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई।

अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि, किसी भारी चीज से पहले चंदन पर हमला हुआ। इसके बाद कातिल ने धारदार हथियार से उसके चेहरे की खाल उधेड़ दी। आंखें निकाल ली ताकि उसकी पहचान ना हो सके। हालांकि कपड़ों और टैटू की वजह से घर वालों ने चंदन की शिनाख्त की है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर इतनी बेरहमी से चंदन का कत्ल करने वाला कौन है। पुलिस को शक है कि किसी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चंदन का विवाद किन लोगों से था इसका पता पुलिस लगा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...