अगला मुख्यमंत्री कौन ? क्या तय हो चुका है नए मुख्यमंत्री का नाम ? विरोध कर रहे विधायकों पर AICC की नजर

नई दिल्ली। 92 विधायकों की इस्तीफे की पेशकश के बाद अब राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई है. मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन जयपुर में हैं और आज भी मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव पास करने की तैयारी है, इस बीच पार्टी उन विधायकों पर भी नजर बनाए हुए हैं जो विरोध कर रहे हैं या कर सकते हैं.

राजस्थान में सियासी संकट अभी भी जारी है. मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन आज भी जयपुर में विधायकों से मुख्यमंत्री का प्रस्ताव पास करने की तैयारी एक लाइन का प्रस्ताव किया जाना है. ये प्रस्ताव फिर आलाकमान को भेजा जाएगा और वहीं से तय होगा कि कौन राजस्थान का मुख्यमंत्री बनेगा. फिलहाल आलाकमान पर सभी विधायकों से इस बारे में सहमति लेने की तैयारी है. साथ ही विरोध कर रहे विधायकों पर भी AICC निगाहें बनी हुई हैं.

कल के ड्रामे के बाद आज डैमेज कंट्रोल की कोशिश
आज होने वाली बैठक में पार्टी में जारी गुटबाजी की बजाय सभी को पार्टी लाइन पर लाने की तैयारी की जा रही है. साथ ही सभी विधायकों और मंत्रियों को जयपुर में रहने का अनौपचारिक मैसेज भी दिया गया है. आपको बता दें कि कल गहलोत समर्थक सीएम आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आये. इसकी जगह वो सीधा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पहुंच गए. इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 7 बजे होना तय हुई थी फिर इसका टाइम बढ़ाकर 7.30 कर दिया गया. इस बैठक में गहलोत के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद नेतृत्व परिवर्तन पर भी चर्चा होनी थी.

कुल मिलाकर राजस्थान की राजनीति में प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है. जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की तैयारी है. वहीं आलाकमान को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री भी चुनना है. लेकिन गहलोत खेमा किसी और को मुख्यमंत्री के रुप में देखने को तैयार नहीं है.

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि हमारे पास 92 विधायक हैं और जनता ने विधायक चुनकर भेजे हैं तो हमें अपनी बात आलाकमान के सामने रखनी है. हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है सब कुछ ठीक है. इधर कांग्रेस विधायक बाबू लाल नागर का कहना है कि पहले अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने दें, उसके बाद आलाकमान सभी विधायकों की राय लें फिर जो फैसला आलाकमान करेंगा वो हम सभी को मंजूर होगा.

आपको बता दें कि कल रात खड़गे और अजय माकन के सामने गहलोत गुट के विधायकों ने 3 बिंदुओं का प्रस्ताव रखा गया है. गहलोत गुट का कहना है कि नया सीएम सरकार बचाने वाले 102 विधायकों में से ही होना चाहिए. साथ ही नए सीएम की घोषणा 19 अक्टूबर को अध्यक्ष के चुनाव के बाद की जाए और गहलोत की पसंद का ही मुख्यमंत्री बनाया जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...