भिलाई में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नोटिस देने के बाद निगम की टीम ने की कार्रवाई

दुर्ग। अवैध कब्जा के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। आज फिर भिलाई के नंदिनी रोड पर भिलाई निगम की टीम ने वर्षों से काबिज अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में जिला और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते पहले नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद निगम की टीम ने शुक्रवार को सुबह से ही बुलडोजर लेकर अवैध कब्जे पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।