भिलाई के स्मृति नगर में व्यापारी ने की आत्महत्या; ऑफिस में फंदे से झूलती मिली लाश… नहीं मिला कोई सुसाइड नोट..। ये बातें आ रही सामने; जानिए

भिलाई। भिलाई में फिर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस बार वाहन खरीदी बिक्री करने वाले एक शख्स ने मौत को गले लगा लिया है। मृतक ने अपने कार्यालय में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना की सुचना मिलने लगने पुलिस मौके पर पहुची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। ये मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

शव का पंचानामा कर पोस्टमॉर्टन के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि वार्ड 51 शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी रोहित सिंग 40 वर्ष गत रात अपने आफिस जायका गली में है। जहां पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक वाहन खरीदी बिक्री के साथ फायनेंस भी करता है। पुलिस ने बताया कि रोहित अक्सर बीमार रहता था। बीपी की भी उसे शिकायत थी। घटनास्थल से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसायडल नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से...

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।...

हत्या के प्रयास के आरोपी “लल्लू” गिरफ्तार… पुरानी रंजिश...

भिलाई। भिलाई भट्टी पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू (उम्र...

IED बलास्ट घटना की जांच करेगी SIA, ASP आकाश...

रायपुर. नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी. इसका आदेश गृह विभाग ने जारी...

छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव 16 से, मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

ट्रेंडिंग