छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने खुद को मारी गोली: सर्विस राइफल से सुसाइड करने का जवान ने क्यों किया प्रयास…? गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के रामपुरम इलाके में CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी करने की कोशिस की है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है। जवान की पहचान मनोज दिनकर के रूप में हुई है। जो जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। पिछले कुछ महीने से बीजापुर जिले के रामपुरम CAF कैंप में पदस्थ है। कैंप में बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने के बाद साथी जवानों ने सबसे पहले कैंप में ही प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया जा रहा है कि, जवान की हालत खतरे से बाहर है। उसने सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी वजह पता नहीं चली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...