शिवनाथ को स्वच्छ रखने की मुहिम: दुर्ग निगम ने महमरा घाट व एनीकेट की गेंग ने की सफाई, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता एम्बेसेडर, स्वसहायता समूह की महिलाओं का मिल रहा सहयोग…

भिलाई। दुर्ग नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग लगातार शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने कार्य कर रहा है। इसके चलते वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण एवं स्टार रेटिंग में दुर्ग शहर ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। महापौर धीरज बाकलीवाल औरं निगम आयुक्त हरेश मंडावी की अगुआई में शहर को सजाया एवं संवारा जा रहा है। इसकेे तहत् शहर के सभी बड़े नाला, नाली, नदी एवं तालाबो की निरंतर सफाई कराई जा रही है।

मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व शिवनाथ नदी महमरा घाट एवं एनीकेट में बहकर आई जलकुंभियों को घाट एवं एनीकेट में स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में 25 कर्मचारियों की गैंग लगाकर सफाई कराई गई थी। साथ ही कचरो को भी निकाल आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई गई। सफाई कार्य की जनता ने सराहना की गई।

निगम प्रशासन शहर को सफाई में अव्वल रखने के हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। नगर निगम द्वारा निरंतर शहर को साफ, सुन्दर और स्वच्छ रखने की मुहिम जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता एम्बेसेडर, महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं वं शहर के नागरिको को साथ लेकर चलाई जा रही है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...