इंजीनियर से दुर्व्यवहार का मामला : भिलाई में निगम कर्मियों के प्रदर्शन के बाद एक्शन में आई पुलिस, कांग्रेस पार्षद का बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार

भिलाई। इंजीनियर से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने भिलाईर् नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई है।

एफआईआर के पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने काम ठप रखा। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी थी। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी सुखनंदन राठौर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। CSP सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बुधवार दोपहर को ही छापेमारी की। आरोपी रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार कर थाने लाई। गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना निगम के इंजीनियर को दी। इसके बाद निगम के लोगों ने दोपहर को अपना धरना खत्म किया।

बता दें कि रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे 30 अगस्त को भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय पहुंचे थे। वहां पैसा दिलाने की बात को लेकर प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन से बहस हो गई। दोनों पर आरोप है कि कार्यालय के अंदर देवांगन को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेटेरन क्रिकेट: मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना...

भिलाई। भिलाई के वेटेरन क्रिकेटर के.राजगोपालन इंग्लैंड में होने वाले मार्लबोरो कप में भाग लेने इंग्लैंड रवाना हो गए है। 29 जून से 9...

CG IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग: 9 IPS अफसरों के हुए...

रायपुर। राज्य सरकार ने 9 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। दुर्ग के सीएसपी चिराग जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाकर बस्तर भेजना।

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...