CG – 5 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला: घर के बाहर खेल रही थी बच्ची… मिठाई खिलाने का झांसा देकर ले गया जंगल… फिर आरोपी ने किया रेप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के युवक ने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा कि, पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम घर के पास खेल रही थी, तभी गांव का ही युवक उसके पास आया। उसे मिठाई खिलाने का झांसा देकर ले गया था। वारदात के बाद गांव से लगे जंगल में ही बच्ची को छोड़कर भाग गया।

परिजनों के मुताबिक बच्ची जब खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई तो उसे वह खोजने लगे, लेकिन वह आसपास और गांव में नहीं मिल रही थी। वह अपने रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे थे, लेकिन बच्ची के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी।

इसी बीच बच्ची जंगल तरफ से रोते हुए घर पहुंची। उसने दादी और मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराई। रात 8 बजे पुलिस गांव पहुंची। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक युवक के संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी की गई। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी युवक गांव में एक घर में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम तत्काल घेराबंदी की। वह घर से नहीं निकल रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, इसके कारण उसके साथ चली गई थी। पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ धारा धारा 64 और 65 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...