छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्योहार की धूम: मीटिंग में वित्त मंत्री चौधरी ने कृषि मंत्री से मांगा छेरछेरा का दान… फिर नेताम ने दिया ये दान… देखिए वीडियो

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में आज दान पुण्य का त्योहार छेरछेरा मनाया जा रहा है। इस दौरान रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दान मांगते दिखे। उन्होंने टोकरी में कृषि मंत्री रामविचार नेताम से छेरछेरा मांगा, जिसके बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने उन्हें धान बतौर दान में दिया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि छेरछेरा कोठी के धान ल हेर-हेरा। इसके बाद कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने उन्हें दान में धान दिया।

दरअसल आज वित्त मंत्री व कृषि मंत्री रायगढ़ में समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। बैठक में कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत छेरछेरा की परंपरा के साथ शुरू हुई। वित्त मंत्री ने जब छेरछेरा मांगा, तो कृषि मंत्री ने बकायदा धान दान के तौर पर दिया।

वीडियो को खुद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर शेयर किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में छेरछेरा काफी पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि दान करने से धन की शुद्धि होती है। कृषि आधारित जीवन शैली का ये हिस्सा है। छेरछेरा पुन्नी यानी कि पौषमाह की शुक्ल पक्ष 15वीं तिथि को मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...