VIDEO: घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के शिकार हो गए जामुल पालिका अध्यक्ष: अपने चेंबर में लोगों से कर रहे थे बातचीत, तभी ऊपर गिरा पीओपी सीलिंग

भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के कक्ष का पीओपी सिलिंग गिरने से बाल-बाल बच गए। घटना के समय अध्यक्ष कमरे में बैठकर लोगों से समस्या को लेकर बातचीत कर रहे थे।

अचानक भर-भराकर कक्ष के सिलिंग में लगे पीओपी गिर गया। गिरने से हडकंप मच गया सभी के सभी अध्यक्ष कक्ष के बाहर निकलकर आ गए। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष कक्ष के सिलिंग का निर्माण चार माह पूर्व ही हुआ था। इतनी जल्दी पीओपी का गिरना ठेकेदार के भ्रष्टाचार से इंकार नहीं किया जा सकता है।

भाजपा जामुल मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने आरोप लगाया है कि निर्माण करने वाले जिन अधिकारियों के देख-रेख में पीओपी सिलिंग का काम कराया गया था। उसके कार्य पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। जिसे लेकर पालिका प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी पर तत्काल कार्यवाई कर जांच दल गठित करने की मांग की गई है।

अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर प्रतिदिन इसी कक्ष में बैठकर ही जामुल पालिका क्षेत्र के 20 वार्डो की जनता की समस्या को सुनते है। सिलिंग में लगने वाला पीओपी घटिया किस्म का था होगा तभी चार माह में ही अपना रंग दिखा गया है। इस तरह जामुल पालिका क्षेत्र में अधिकारियों की सेटिंग के चलते ठेकेदार यहां चांदी काट रहें है।

अध्यक्ष नपाप जामुल ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि कक्ष में बैठा हुआ था। अचानक पीओपी सिलिंग सिर पर आ गिरा लेकिन मुझे कोई चोट नहीं आई है। इसका निर्माण पालिका प्रशासन द्वारा हाल ही में किया गया था। क्षेत्र की जनता और भगवान के आर्शिवाद से बच गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...