दिवाली मिलन समारोह: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विरांगना ने समारोह में बांटी खुशियां…नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विरांगना दुर्ग-भिलाई के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 6 नवंबर को महाराणा प्रताप भवन सेक्टर -7 में बहुत ही धूमधाम से किया गया। समारोह मे इस अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के नवनिर्वाचित कमेटी के सभी पदाधिकारिओं का सम्मान एवं स्वागत किया गया। विरांगना सभा के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान एवं अपना विश्वास प्रदर्शित किया गया। क्षत्रीय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष अजीत सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद ने अपने उदबोधन में समाज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त्त करते हुए वीरांगना सभा को भविष्य की शुभ कामना दी एवं सदैव सहयोग एवं साथ देने का वचन दिया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष राजेश सिंह,मंत्री शैलेंद्र सिंह ,कोषाध्यक्ष अरुण सिंह सहमंत्री उदय सिंह प्रचार मंत्री अशोक सिंह ,कार्यारिणी सदस्य अरुण कुमार सिंह ,संतोष कुमार सिंह ,हर्षवर्धन सिंह,मनोनीत सदस्य अजय कुमार सिंह ,रामशंकर सिंह उपस्थित थे। वीरांगना सभा द्वारा विगत समय मे किये गए कार्यो को सराहा गया। विशिष्ट अतिथि गीता सिंह ने भी कार्यक्रम व क्षत्रिय महिलाओ की एकता को सराहा एवम भविष्य की शुभकामनाये दी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह , जिलाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर ,उपाध्यक्ष गायत्री सिंह राठौर ,सुषमा सिंह सचिव शशिकला सिंह ,सहसचिव सविता सिंह ,रेखा सिंह कोषाध्यक्ष उषा सिंह,सहकोषाध्यक्ष ममता शाई, संगठन मंत्री श्वेता सिंह,दिव्य सिंह मीडिया प्रभारी आरती सिंह कार्यकारिणी सदस्या अनुपूर्णा सिंह,सुनीता सिंह,संध्या सिंह ,बबिता सिंह,अन्नू राणा, दीप परिहार,आशा ठाकुर,प्रभा सिंह,श्वेता चौहान।अन्य सदस्यों में पूनम सिंह, सुधा सिंह,निरूपमा सिंह,रिंकू सिंह आदि अन्य वीरांगना उपस्थित रहे।वीरांगनाओं ने कई मनोरंजक कार्यक्रम भी किया। कई स्वादिष्ट व्यंजन का भी उपस्थित सदस्यों ने स्वाद चखा। क्षत्राणी बहनों ने बढचढकर अपना अपना योगदान दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ...

भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां...

चिंतन शिविर 2.0: IIM रायपुर में दो दिवसीय शिविर...

रायपर। IIM रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 रविवार को प्रारंभ...

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव से नागरिकों ने की...

भिलाई। रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम जनता से मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए...

ट्रेंडिंग