छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़ गौशाला में होने वाले रिसर्च कार्यों की तारीफ की… दोनों डिप्टी CM से भी ट्रस्टी डाकलिया ने की मुलाकात, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद करेंगे भ्रमण

रायपुर। मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव और डिप्टी CM विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। तीनों मंत्रियों ने गौशाला में हो रहे सराहनीय कार्य की सराहना की। साथ ही जल्द ही सपरिवार गौशाला भ्रमण पहुंचने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मनोहर गौशाला के ट्रस्टी को 40 मिनट तक अपना समय दिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला से संबंधित पुस्तक को ध्यान से पढ़ा। साथ ही वहां होने वाले रिसर्च और कामधेनु माता के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। इस पर पदम डाकलिया ने उन्हें फसल अमृत, गौ अर्क सहित गौशाला में होने वाले रिसर्च और बनने वाले उत्पाद के बारे में बताया।

डिप्टी CM विजय शर्मा से मुलाकात करते गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया

मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद सपरिवार खैरागढ़ पहुंचकर गौशाला का अवलोकन करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने निवास पर दो गायें पाल रखी हैं, जिन्हें वे प्रतिदिन समय देते हैं। इस दौरान उन्हें गौशाला की तरफ से वैदिक साबुन, गोबर की माला, गोबर की गणेश प्रतिमा, गोबर के सिहासन, गोमूत्र अर्क, फसल अमृत भेंट की गई। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बिसेसर पटेल, जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के डायरेक्टर सुनील मानसिंगा मौजूद थे।

डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात करते गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया

डिप्टी सीएम 15 दिनों के भीतर पहुंचेंगे गौशाला
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा व अरूण साव से भी अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने करीब 20-20 मिनट का समय दिया। शर्मा ने गौशाला के कार्यों की सराहना करते हुए 15 दिनों के भीतर खैरागढ़ पहुंचकर गौशाला के भ्रमण की बात कही। दोनों डिप्टी सीएम को भी गोबर से बनी मूर्ति, माला, अर्क, फसल अमृत भेंट की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...