CG अवकाश घोषित: इन जगहों पर 9 को रहेगा सामान्य अवकाश, जानिए क्यों

इन जगहों पर 9 को रहेगा सामान्य अवकाश, जानिए क्यों

दुर्ग। जिले के त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23 के लिए मतदान दिवस 09 जनवरी, सोमवार को घोषित किया गया है। अतः कारखाना अधिनियम तथा दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कारखानों/ संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक/कर्मचारियों के लिए मतदान के दिन अर्थात 09 जनवरी को राज्य शासन द्वारा संबंधित निर्वाचित क्षेत्र में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे कारखाने जो सातों दिन संचालित होते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान प्रकिया में सम्मलित होने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

धमतरी में भी त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के तहत जिले में सोमवार 9 जनवरी को मतदान होना है। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका महोबिया ने धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोमा, लिमतरा, विकासखण्ड कुरूद के ग्राम पंचायत कुम्हारी, बोरझरा तथा नगर पंचायत आमदी में स्थित शासकीय संस्थानों/कार्यालयों के लिए 9 जनवरी को मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है।

कोंडागांव में 9 को अवकाश
कोण्डागांव में भी त्रिस्तरीय पंचायत के उपनिर्वाचन 2022-23 हेतु कार्यक्रम जारी किये गये है। जिसके अनुसार विकासखण्ड केशकाल के ग्राम पंचायत निराछिन्दली, माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तौरेंगा एवं विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत बांसकोट के एक-एक सरपंच पदों हेतु मतदान 09 जनवरी 2023 को किया जाना है। उक्त मतदान दिवस को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...