CGBSE रिजल्ट अपडेट: 10 मई तक आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट… बच्चों को तनाव से बचाने काउंसलिंग का भी इंतजाम… परिणाम आने के एक हफ्ते पहले शुरू होगी हेल्पलाइन नंबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के एग्जाम के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट 10 मई तक जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड तैयारियों में लगा है। रिजल्ट से पहले स्टूडेंट्स और उनके परिजन के तनाव को दूर करने के लिए बोर्ड काउंसलर की मदद लेने जा रहा है। अगर आप में से किसी को भी मदद की जरूरत है तो छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के एक हफ्ते पहले हेल्पलाइन नंबर दिया जाएगा।

बता दें, हेल्पलाइन नंबर के जरिए कांउसलर स्टूडेंट्स की परेशानियों को सुनकर उसका निवारण निकालेंगे। इसके अलावा बच्चों के माता-पिता भी कांउसलर से बातचीत कर सकते हैं। अगर कोई बात बच्चों को नहीं समझ आई तो उनके परिजनों को बताया जाएगा। किसी भी विषय में सवाल करने पर विशेणज्ञ, मनोचिकित्सक और कुछ अधिकारी छात्रों की मदद करेंगे। इतना ही नहीं वे परीक्षार्थियों को तनाव से दूर रहने की सलाह भी देने वाले हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी चल रही है और जल्द इसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट cgbse.nic.in पर डाल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...