छत्तीसगढ़ में अभी और बरसेंगे बादल: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट… रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...