छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाईनगर से देवेंद्र यादव जीते: जानिये दुर्ग विधानसभा की 6 सीटों का क्या है हाल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन से जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 122 वोटों से हराया है। वहीं दुर्ग की 6 सीटों की बात करे तो 4 में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। दो सीट पर कांग्रेस ने दर्ज कर ली है। भिलाईनगर से देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय को हराया है। जीत का अंतर 1200 रहा। बाकी सीटों की बात करे तो दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से अरुण वोरा, वैशालीनगर से मुकेश चंद्राकर और अहिवारा से निर्मल कोसरे पीछे चल रहे है। इन चारों विधानसभा सीट पर भाजपा का आना लगभग तय है।

Exit mobile version