छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: CM भूपेश बघेल ने कलेक्ट्रेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित; जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क सब्जियों का वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की कमर...

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा निवासी 48 वर्षीय...

गर्भवती महिला का बिना सहमति कराया गर्भपात, पति और...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मधुबाला गिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई...

SBI शाखा में 94 लाख का गबन, छह साल...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एंटी...