छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात: युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ ने दिए दो दावेदार… मोहम्मद शाहिद और शशि सिंह ने दिया इंटरव्यू

डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो उनका छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कद बढ़ना तय है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि शशि सिंह समेत आठ कांग्रेस नेता इस पद की दौड़ में शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से एक और नाम की चर्चा है। वो है भिलाई से मोहम्मद शाहिद का। आपको बता दे की दोनों नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं।

बताया गया है कि राहुल गांधी सभी 8 कांग्रेस नेताओं से से वन-टू-वन चर्चा कर लिए है। जिसके बाद अब नाम तय करेंगे। शशि और मोहम्मद शाहिद के अलावा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के विधायक अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास का राहुल गांधी ने साक्षात्कार लिया है।

शशि सिंह को तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री के रूप में जाना जाता है। वो गोंड जनजातीय समाज की उभरती हुई नेत्री हैं। शशि पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं। भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया है। साथ ही उन्हें कई बार राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी देखा गया है। अपने क्षेत्र में उन्होंने अच्छी पकड़ बनाई हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस ने शशि सिंह को इस पद के लिये रेस में रखा है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई से मोहम्मद शाहिद का भी नाम भी इंटरव्यू लिस्ट में शामिल है। शाहिद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है और राजस्थान के सीनियर इंचार्ज हैं। इससे पहले शाहिद गुजरात का प्रभार संभाल चुके हैं। शाहिद दिल्ली में पार्टी के कई राष्ट्रीय आंदोलनों में शामिल रहे हैं।