छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुख्यात पशु तस्कर कलीम को किया गिरफ्तार: आरोपी 6 मवेशियों को मारते-पीटते करा रहा था बॉर्डर क्रॉस… रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा, SP सिंह ने कहा- पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी

जशपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार पशु तस्करी के मामले सामने आते रहते है। इसी कड़ी में जशपुर पुलिस ने कुख्यात पशु तस्कर कलीम अंसारी को तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जशपुर की बगीचा थाना पुलिस ने पशु तस्कर कलीम अंसारी के कब्जे से 6 रास बैल जब्त किया है। जशपुर पुलिस ने बताया कि, कलीम अंसारी के खिलाफ बगीचा थाना में तस्करी के अनेकों अपराध दर्ज है। थाना बगीचा में कलीम अंसारी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध एवं तस्करी के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक 30.05.2024 को थाना बगीचा को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पेटा थाना बगीचा का पशु तस्कर कलीम अंसारी उधेड़ उम्र के बैलों को मारते-पीटते तेजगति से हांकते हुये पैदल झारखंड की ओर ले जा रहा है इस सूचना को थाना प्रभारी बगीचा द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल निरीक्षक विनित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया।

टीम द्वारा ग्राम टांगरडीह के पास मारते-पीटते हुये बैलों को ले जा रहे कलीम अंसारी की घेरा-बंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया, अभियुक्त के कब्जे से कुल 06 रास बैल को जप्त किया गया एवं पूछताछ में कलीम अंसारी ने उक्त बैलों को झारखंड प्रांत की ओर ले जाना बताया। अभियुक्त कलीम अंसारी उम्र 32 साल निवासी पेटा थाना बगीचा का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 30.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक विनित कुमार पाण्डेय, स.उ.नि. राजनाथ भगत, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. 747 उमेश भारद्वाज एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम लगाई गई है, आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगें।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...