छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सुबह से मतदान जारी, पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे… पंच प्रत्याशी ने फोड़ा सिर, दुर्ग में 1 बजे तक 45% मतदान

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के बाद अब बारी है गांव के चुनाव की। आज यानि मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सुबह 6:45 बजे से वोटिंग जारी है। दुर्ग जिले की बात की जाए तो दोपहर 1 बजे तक 45.19% प्रतिशत मतदान हुआ है। अब तक की स्थिति में पुरुषों की तुलना में महिलाएं वोट डालने के मामले में आगे चल रही है। महिलाओं जहां 47.10% वहीं पुरुषों ने 43.25% और थर्ड जेंडर ने 25% वोटिंग की है। पहले चरण में 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह 6:45 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 45.52% वोटिंग हुई है। इसमें पुरुष 43.50 परसेंट, 46.12% महिला और 5.77 परसेंट अन्य ने मतदान किया।

कहां-कहां कितना प्रतिशत हुआ वोटिंग?

  • दुर्ग जनपद पंचायत में 11 बजे तक 28.12 परसेंट वोटिंग हुई है।
  • सरगुजा में दोपहर 1 बजे तक 53.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • दोपहर 1 बजे तक रायगढ़ में 41.34 परसेंट और पुसौर में 46.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल वोटिंग 43.81 प्रतिशत हुई है।
  • धमतरी में 1 बजे तक धमतरी जनपद- 52.31% और मगरलोड जनपद- 49.96% मतदान हुआ है।
  • जगदलपुर ब्लॉक में 11 बजे तक 41.7 प्रतिशत वोटिंग।
  • दरभा ब्लॉक में मतदान 30.06 प्रतिशत वोटिंग।
  • लोरमी के मस्तूरी विकासखंड में 23.10 प्रतिशत मतदान। पुरुष 21.71 प्रतिशत और 24.52 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
  • रायगढ़ में 11 बजे तक 27.12 प्रतिशत और पुसौर में 24.49 परसेंट मतदान। कुल वोटिंग 25.77 प्रतिशत हुई है।

क्या-क्या घटनाएं हुई?

सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मतदान के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। बूथ क्रमांक 7 पर पंच प्रत्याशी जाहिदा खातून ने फर्जी वोटिंग के शक में विनय गुप्ता के साथ मारपीट की।

वहीं, रायपुर के आरंग के भैंसा मतदान केंद्र पर एक महिला मतदानकर्मी के पास बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब के भाई सौरभ के फोटो वाले पर्चे मिलने से हड़कंप मच गया। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वेदराम मनहरे ने आरोप लगाया कि महिला मतदानकर्मी ने सौरभ के पक्ष में वोट डलवाने की कोशिश की।

कांकेर में भी मतदान के दौरान खासी असुविधा रही, जहां मतदान शुरू होने में 15 मिनट की देरी से मतदाता नाराज दिखे। इसी बीच, अभनपुर के टीला में पंचायत चुनाव में दूल्हा तेजराम चक्रधारी ने भी मतदान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बच्चों की खरीद-बिक्री का कथित नेटवर्क बेनकाब : रायपुर...

रायपुर। राजधानी में नवजात बच्चों की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई...

महासमुंद में 77 किलो से ज्यादा गांजा जब्त :...

महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें :...

भिलाई। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई...

रायपुर में 10 लाख की चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार करने वाले आरोपी को...