PDS दुकान में महंगे दर पर शक्कर मिलने की मिली शिकायत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले के इंदौरी में भेंट-मुलाकात के दौरान पीडीएस राशन दुकान में 17 रुपए प्रति किलो के बजाय 20 रुपए प्रति किलो की दर से शक्कर मिलने की शिकायत पर तुरंत ही कलेक्टर को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सार्वभौम पीडीएस योजना का फीडबैक लेते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम केसली निवासी नर्मदा साहू से वहां मिलने वाले राशन और उनकी कीमतों के बारे में जानकारी ली। नर्मदा साहू ने बताया कि चांवल और नमक तो ठीक मिल रहा है, लेकिन शक्कर 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे को इसकी पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...