विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में रोपा आंवला का पौधा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने निवास परिसर में आंवला का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। सीएम बघेल ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने गांव, गौठान, खेतों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना का एक उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करना भी है। राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, वृक्ष संपदा योजना, कृष्ण कुंज योजना, नदी तट वृक्षारोपण, फलदार पौधा रोपण जैसी योजनाओं के माध्यम से अपने पर्यावरण को लगातर बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...