अपने जन्मदिन पर CM बघेल ने की बड़ी घोषणाएं, इनकी सहायता राशि 50 हजार से बढ़ा कर 1 लाख का ऐलान, पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर दो बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना की सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया है। वहीं श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर, चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायक श्रमायुक्त किया गया है।

इससे पहले शहीद भगत सिंह चौक में श्रम कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करी लड्डू से तौला। सदस्यों ने कहा कि
श्रमिकों के हितों में किये गए कार्य के लिए हम आपको जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित कर रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50,000 रूपये से बढ़ाकर 1 लाख रूपये की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीरचांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...

बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन...

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक...