CM बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का किया अनावरण: मुख्यमंत्री ने किया राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है। इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। मूर्ति को 8 फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने राजिम-चौबेबांधा-नवागांव मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 3.7 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है। राज्य शासन द्वारा राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...