छत्तीसगढ़ में कल कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस: CM बघेल लेंगे कलेक्टर-SP की ज्वाइंट कांफ्रेंस… कल गढ़फुलझर में आयोजित रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में शामिल भी होंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 एवं 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में कलेक्टर आयोजित है। वे 8 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से आयोजित कॉन्फ्रेंस में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा कानून एवं व्यवस्था के बारे में जिलेवार गहन समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात् दोपहर 2.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.20 बजे महासमुंद जिले के विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर के रामचण्डी मंदिर स्थित मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल वहां गढ़फुलझर में आयोजित रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे शाम 5.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 8 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से आयोजित बैठक में प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, आईजी तथा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। 8 अक्टूबर को दोपहर के भोजन के पश्चात् पुलिस अधिकारियों को जाने की अनुमति दी गई है। दोपहर 2.30 बजे भोजन के पश्चात् आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कलेक्टर्स के साथ संभागीय आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम उपस्थित रहेंगे। इसके अगले दिवस 9 अक्टूबर को पुनः सवेरे 9.30 बजे से समीक्षा बैठक जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...