मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED को पत्र लिखकर इन घोटालो में उठाई जांच की मांग: कहा- रमन सिंह के कहने पर ACB ने आरोपियों को बचाया, 15 दिनों में अगर जांच नहीं हुई शुरू तो कोर्ट में करेंगे याचिका दायर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नान घोटाले और चिटफंड मामलों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय को लेटर लिखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर उक्त मामलों में जांच की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री बघेल का कहना है की, 2004 से 2015 के बीच हुए इस घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कहने पर ACB के अधिकारियों ने आरोपियों को बचा लिया। आरोपियों के पास मिले दस्तावेजों में सीएम सर और सीएम मैडम को पैसा देने की बात दर्ज है, लेकिन उसको चार्जशीट में शामिल तक नहीं किया गया।

CM बघेल ने इसकी जानकारी देते हुए आज बताया की, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल का हो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैंने प्रवर्तन निदेशालय को आज पत्र लिखा है कि, नान घोटाले में सीएम मैडम, सीएम सर सबके नाम आए हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के पास पहले से ही जांच चल रही है। इसमें भ्रष्टाचार के स्पष्ट सबूत हैं। उस समय एसीबी के जांच अधिकारी ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि पैसा उस डोमेन में गया है जहां हम जा नहीं सकते, जांच नहीं कर सकते। बहुत सारे मीडिया हाउस के पास उसकी क्लिपिंग होगी। प्रवर्तन निदेशालय को मैंने पत्र लिखा है आप जांच कराएं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेतवानी देते हुए कहा, अगर इस पत्र के 15 दिन बाद भी प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू नहीं की तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रवर्तन निदेशालय को पहले भी एक पत्र लिख चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...