चक दे इंडिया: CM भूपेश बघेल ने रायपुर में किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण… भारत को विश्व विजेता बनने के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

  • मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
  • हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची रायपुर
  • मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
  • विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी ट्राफी
  • भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए शुभकामना बैनर पर मुख्यमंत्री ने किया हस्ताक्षर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी आज चक दे इंडिया के नारे से गूंज उठी। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी आज छत्तीसगढ़ पहुंची है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी का अनावरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं है।

ओडिशा में 13 जनवरी FIH हॉकी वर्ल्डकप
हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

भारत को विश्व विजेता बनने के लिए CM बघेल ने दी शुभकामनाएँ
हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनावरण किया।इस दौरान हाकी में विशेष योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

ट्रॉफी का तहेदिल से स्वागत- CM भूपेश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मै छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों की ओर से इस खूबसूरत ट्रॉफी का तहेदिल से स्वागत करता हूं। ओडिशा में इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन से छत्तीसगढ़ के लोग भी उतने ही खुश हैं, जितने कि ओडिशा के लोग हैं। इस आयोजन से पूरे देश में उत्साह, उत्सुकता और खुशी का वातावरण है। बघेल ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में सभी खेलों की अधोसंरचनाओं को लगातार मजबूत किया गया है। हमने चार वर्षों में 21 स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की है , आज हमारे यहां हॉकी के खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय मैदान और सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले।

भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी ट्रॉफी
यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आयी है। 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्रीफिरोज अंसारी को सौंपा गया था। रायपुर के बाद इस ट्रॉफी को विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना किया जाएगा।

ये रहें मौजूद
कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव रश्मि सिंह , छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, छत्तीसगढ़ हाकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी समेत हाकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रदेश के छत्तीसगढ़ हाकी संघों के पदाधिकारी एवं युवा हाकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SP पल्लव ने ओपन परीक्षा में पास हुए छात्रों...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा दसवी और बारहवी का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त...

20 मई से शुरू होगा ऑनलाईन RTE पोर्टल के...

रायपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयो में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम...

दुर्ग के इस गांव में उल्टी-दस्त के 4 नए...

दुर्ग के इस गांव में उल्टी-दस्त के 4 नए संक्रमित मरीज दुर्ग। ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक होने पर 14 मई 2024 से...

CG – एक ही परिवार के दो बच्चों की...

एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े...

ट्रेंडिंग