ब्रेकिंग: दुर्ग में भेंट मुलाकात के दौरान शराबबंदी को लेकर सीएम भूपेश का बड़ा बयान, कहा – खुद से छोड़े शराब और गुड़ाखू, अभी नहीं होगी शराब बंद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दुर्ग में भेंट-मुलाकात के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में शराब बंदी नहीं होगी। लोग सामाजिक जागरूकता से गुड़ाखू और शराब छोड़े। गुजरात और बिहार में शराब बंदी है,पर फिर भी वहां हर गली में शराब मिलता है। लॉकडाऊन में बंद के बाद भी लोग शराब पीते थे और नहीं मिलने पर सेनिटाइजर पीकर मर गए।

दरअसल, आज सीएम बघेल दुर्ग शहर विधानसभा के ग्राम गंज मंडी में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीण गीता राजपूत के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। इसके लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। लाकडाउन में शराब बंद नहीं हुआ, अब नहीं हो पाएगा। अभी बंद कर दूंगा लेकिन शर्त ये है कि कोई शराब नहीं पिएगा। बिहार, गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन वहां शराब मिल रही है। अगर बंद कर दिए तो लॉकडाउन में दर्जनभर लोग मर गये। मैं जानलेवा योजना नहीं लाऊंगा।

साथ ही उन्होंने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और कहा कि सामाजिक जागरण के बाद ही शराबबंदी करना उचित होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, किसी भी तरह का नशा नुकसानदायक है। धन की बर्बादी के साथ नशा करने वालों की प्रतिष्ठा भी खराब होती है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...