CM ने पूरा किया नन्हीं वर्षा से किया अपना वादा: तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली वर्षा सुन पायेगी अब सब कुछ, परिजनों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब मुख्यमंत्री मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात करने गए तो एक भावुक नज़ारा दिखने को मिला। दरअसर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की। वर्षा के पिता मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो श्रवण बाधित है और उसे इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल ही वर्षा के उचित इलाज कराने का निर्देश दिया था।

हल्दीबाड़ी, चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किये जाने की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में वर्षा को भर्ती कराया गया। एम्स के कुशल चिकित्सकों के हाथों वर्षा का सफल काक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी किया गया है । इस सर्जरी के बाद अब वर्षा पूरी तरीके से सुन पायेगी। वर्षा की सफल सर्जरी के बाद उसके पिता मुकेश मिश्रा एवं अन्य परिजनों द्वारा अत्यंत खुशी एवं संतोष के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...