CM साय ने भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह का किया सम्मान: पीठ थपथपाकर दी शुभकामनाएं, सम्मान पाने के बाद दया सिंह ने कहा कि….

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह का एक बार फिर से सम्मान हुआ है। रायपुर में आयोजित भारत-24 के एक समारोह में यह सम्मान सीएम विष्णुदेव साय के हाथों मिला है। समाज के उत्थान और विकास के लिए दया सिंह को यह सम्मान मिला है। इस समारोह में प्रदेशभर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जिनकी मौजूदगी में दया सिंह को सम्मान दिया गया।

दया सिंह को सम्मानित करते हुए सीएम साय ने उनकी पीठ भी थपथपाई और आगे भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी है। दया सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए हम सब ऋणी रहेंगे। जिस तरह कोरोनाकाल में हमने लोगों की जिंदगी बचाने के लिए ग्राउंड पर काम किया है। समाज के आखिरी व्यक्ति के उत्थान और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसे आगे भी जारी रखेंगे। इस सम्मान के लिए सभी का आभार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...