CM साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ: अब जनता की समस्याओं का होगा समाधान, ऑफिस का नंबर भी हुआ जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले स्थित अपने गृह ग्राम बगिया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का धर्मपत्नी के साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकें और मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है l.

आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो।
जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा।

इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068
इस अवसर पर कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आईजी अंकित गर्ग , कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल, एसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : 10वीं-12वीं में फेल छात्रों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जो छात्र 10वीं या 12वीं में फेल हो गए थे या अपने ग्रेड...

CG में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की...

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, साय सरकार ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर में वृद्धि का आदेश जारी...

निर्यात कर का विरोध : महापौर से मिला BSP...

भिलाई नगर। निर्यात कर को लेकर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में महापौर नीरज...

ट्रेंडिंग