CM साय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए हुए रवाना, नए आपराधिक कानूनों और नक्सल उन्मूलन पर होगी अहम बैठक

CM Sai left to meet Union Home Minister Amit Shah

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के लिए नॉर्थ ब्लॉक के लिए रवाना हुए।

यह बैठक देश में लागू हो रहे तीन नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम- के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई है। इसके अलावा नक्सलवाद के स्थायी समाधान और बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास पर भी गंभीर चर्चा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ,छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य गृह सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव से नागरिकों ने की...

भिलाई। रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आम जनता से मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए...

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

ट्रेंडिंग