रसोई के कचरे से बन रहा खाद… इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दिया जा रहा प्रशिक्षण

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल ‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’ आयोजित किया जा रहा है। 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। कृषि प्रदर्शनी में मनोहर गौशाला खैरागढ़ के स्टॉल में मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) यहां आए किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि कॉलेज के छात्रों के साथ ही अन्य नागरिकों को समूह बनाकर फसल अमृत और मनोहर आर्गेनिक गोल्ड बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। मनोहर आर्गेनिक गोल्ड रसोई के कचरे और गोबर से तैयार किया जाता है। इसके अलावा फसल अमृत बनाने की विधि के बारे में भी बताया जा रहा है। पिछले सात वर्षों में अब तक 5 लाख से अधिक किसानों और लाेगों को फसल अमृत बनाने का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा चुका है। स्टॉल पहुंचने वाले वैज्ञानिक, छात्र, किसान व अन्य लोग रुचि के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं, साथ ही खाद व फसल अमृत का उपयोग करने और बनाने का संकल्प लेकर लौट रहे हैं। डॉ. जैन स्टॉल में पहुंचने वाले प्रत्येक लोगों से गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने घर-घर में गौ पालन करने की अपील करते हुए दीपावली के मद्देनजर गोबर के दीये बांट रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...