CG में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में गिरी, नहा रहे लोगों ने सुरक्षित निकाला

CG में बड़ा हादसा

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां बच्चों से भरी स्कूल वैन नदी में पलट गई है। इस घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहीं हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला, सभी बच्चे सुरक्षित हैं, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हसौद के हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को घर से स्कूल लाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूली वैन पीसौद में सोन नदी के पास पहुंची, तो बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...