दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया नवागढ़ क्षेत्र का धुआंधार दौरा: बोले – केंद्र की भाजपा सरकार हर मामले में फेल, न किसानों की आय दोगुना हुई, न 15-15 लाख मिले

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण बैठक में राजेंद्र साहू ने उपस्थित वरिष्ठजनों से विचार विमर्श कर चुनावी रणनीति तय की। इस दौरान पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल, पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे, भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, सुरेंद्र तिवारी, विजय बघेल, शत्रुहन साहू, तिलक घोष, सुशीला जोशी, रामेश्वर साहू, रामबिहारी, अनीता पात्रे, शक्तिधर दीवान, राकेश जायसवाल, देवेंद्र साहू, अंजलि मार्कंडेय, नेमा निषाद, प्यारे साहू, वीरेंद्र साहू, दिनेश बघेल, लव राजपूत, लखन कुर्रे, बंशी ठाकुर, नरेश कुर्रे, द्वारिका सोनवानी, मुरारी साहू, अरमान साहू, रामाधार पाल उपस्थित रहे।

राजेंद्र साहू ने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों का दौरा करते हुए जनसंपर्क किया। विधानसभा क्षेत्र के गांव चारभाठा, ढोलिया, मंजगांव, पंडरभट्‌टा, पेंड्रीतराई, नरी, मुलमुला, भनसुली, नवागांव, जोगीदीप केसला, कटई, बदनारा, भदराली, मल्दा, मगरघटा, तरपोंगी, नांदघाट में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात के दौरान उन्होंने कांग्रेस को वोट और समर्थन देने की अपील की। नवागढ़ में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया।

नवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेंद्र साहू ने कहा कि पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। केंद्र की भाजपा सरकार बीते दस साल में हर मामले में फेल हो गई। न महंगाई कम हुई, न बेरोजगारी दूर हुई। झूठे वादे कर सत्ता संभालने वाली भाजपा ने देशवासियों के साथ वादाखिलाफी की। विदेश से काला धन लाने, हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख देने, किसानों की आय दोगुना करने जैसे कई वादे किये गए थे, लेकिन ये वादे 10 साल बाद भी पूरे नहीं किये गए। देश की जनता अब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के हित में फैसले कांग्रेस ही कर सकती है। राजेंद्र साहू ने सभी गांवों मेंं कांग्रेस को वोट देकर देश के विकास में भागीदार बनने का आव्हान भी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...