हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन शादी कर हड़पना चाहता था पैतृक संपत्ति… मना करने पर आरोपी ने बनाया बंधक, करता रहा रेप… मुंह में मिर्ची पाउडर डालकर ग्लू से चिपकाए होंठ, बेल्ट और पाइप से भी की पिटाई

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार

क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अयान पठान नाम के युवक ने एक लड़की को बंधक बना लिया। इसके बाद वह उसे जब तक मारता रहा तब तक वह बेदम नहीं हो गई। वह युवक इतने पर ही नहीं रूका उसने लड़की की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और घावों पर नमक भी लगाया। फिर मुंह में मिर्ची भरकर होठों को फेविक्विक से चिपका दिया।

इस लड़की के साथ उसने दुष्कर्म भी किया है। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन उसके साथ शादी करके उसकी पैतृक संपत्ति के कागजात पर साइन कराकर उसे अपने नाम पर ट्रांसफर कराना चाहता था। युवती ने कहा कि जब मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

जब यह पूरा मामला पुलिस महकमे के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी अयान पठान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की के बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एक पुलिस अधिकारी ने मामले पर कहा कि जब उसकी मां ने पठान को बताया कि उसने घर बेच दिया है तो आरोपी ने महिला पर बेल्ट और पाइप से हमला किया। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पठान ने उसके घावों पर मिर्च पाउडर डाल दिया और उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उसके मुंह को फेविक्विक से बंद कर दिया। बताया जाता है कि जब हमला हुआ तब पीड़िता की मां शिवपुरी में थीं।

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि पीड़िता ने उनको बताया कि आरोपी ने उसे एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और अक्सर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को उसने भागने की कोशिश की थी लेकिन पठान ने उसका पीछा करके पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में वह पुलिस तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 (दुष्कर्म), 294 (अश्लील भाषा), 323 (जानबूझकर दर्द पहुंचाना) और उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...