Chhattisgarh Breaking: कांग्रेस ने जीता घरघोड़ा नगर पंचायत का अविश्वास प्रस्ताव… सुबोध हरितवाल थे पर्यवेक्षक; एक ने क्रॉस वोटिंग भी किया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में बीजेपी द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस ने जीत लिया है। यह अविश्वास प्रस्ताव 11 के मुकाबले 15 वोटों से जीत लिया गया। कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय युवा कांग्रेस, सुबोध हरितवाल ने कहा कि भाजपा के पक्ष में सिर्फ 3 वोट मिले जबकि एक ने क्रॉस वोटिंग की। इस अविश्वास प्रस्ताव में विपक्षी भाजपा की कई कमजोरियां उजागर हुई। एक भाजपा पार्षद नदारद रही और एक भाजपा पार्षद ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल पर कांग्रेस पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया और उन्हें इस चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। जिसके बाद सुबोध ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है। हरितवाल के नेतृत्व में पार्टी को यह तीसरी जीत मिली है जब नगर पंचायत में पार्टी की साख बचा ली गई। इसके पहले महासमुंद और जगदलपुर में भी उन्होंने अपनी रणनीति और राजनीतिक सूझबूझ का परिचय पार्टी को विजयश्री दिलाकर दिया था।

सुबोध हरितवाल के साथ कांग्रेस नेता चौलेश्वर चंद्राकर भी पर्यवेक्षक बनाए गए थे। हरितवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पार्टी लगातार सफलताएं हासिल कर रही है और हम दूसरी बार भी प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने इस चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए जाने के लिए मोहन मरकाम का आभार जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...