दुर्ग के बिजली सब स्टेशन में बड़ी घटना: करंट की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, 25 फिट उचाई से गिरा; परिजनों ने इनपर लगाया संगीन आरोप

दुर्ग। दुर्ग के बघेरा बिजली सब स्टेशन में कल एक बड़ी घटना हुई है। इस घटना में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बिजली कंपनी के ठेका श्रमिक की पोल से गिरने से ये घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदखुरी निवासी धनंजय ढीमर नाम का युवक बघेरा बिजली कंपनी में कार्य करता था। रोज की तरह घटना के दिन भी युवक काम पर आया हुआ था। 25 फिट उचे पोल में चढ़कर बिजली सुधारने का काम कर रहा था। घटना कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र का है।

करंट की चपेट में आने से निचे गिरा श्रमिक
काम करते हुए युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया और युवक नीचे गिर गया। घटना में युवक का पूरा शरीर जला हुआ था। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही ग्राम पंचायत देवेंद्र देशमुख बिजलो कंपनी पहुंचे। परिजनों का आरोप का है कि बिना सुरक्षा के कंपनी में काम कराया जा रहा था। कंपनी की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना हुई है। ठेका श्रमिक के ठेकेदार की भी घटना में बड़ी चूक है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया है। वही परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...