फिल्म देखने को लेकर दोस्तों में जबरदस्त विवाद…दुर्ग पुलिस ने 5 के खिलाफ दर्ज किया जुर्म

भिलाई। फिल्म देखने को लेकर दोस्तों में जबरदस्त विवाद हो गया। विवाद इतना कि मारपीट की नौबत आ गई। पूरा मामला दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र का है। दअरसल, फिल्म दिखाने नहीं ले जाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच युवको के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 147, 294, 506, 323 के तहत कार्रवाई किया है। रानीतराई पुलिस ने बताया कि ग्राम भनसुली निवासी मनीष कुमार यादव ठेकेदार दीना साहू के पास पाटन में चेकर टाईल्स बिछाने का काम करता है।

2 जुलाई को गौतम साहू, प्रेमप्रकाश नर्मिलकर, दीना साहू,हिरेन्द्र साहू, खिलेश्वर उर्फ सोनू साहू रायपुर फिल्म देखने टिकट कटाए थे। सभी लोग सुबह फिल्म देखने चले गए लेकिन पीड़ित को साथ में लेकर नहीं गए। गौतम साहू को फोन करके पीड़ित पूछा फिल्म देखने रायपुर चले गए साथ लेकर नहीं गए। इसी बात को लेकर गौतम साहू से वाद-विवाद हुआ। घटना की रात 8.30 बजे हिरेन्द्र साहू पीड़ित को फोन कर हाईस्कुल के सामने बुलाया। जहां पर गौतम साहू , प्रेमप्रकाश दीना, हिरेन्द्रर , खिलेश्वर मौजूद थे। पीड़ित को देख गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इसके अलावा सभी मिलकर लात घुसे से पीड़ित से मारपीट करने लगे। घटना में पीड़ित के सिर,चेहरे में चोंट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...