भिलाई स्टील प्लांट से 220 किलो तांबा चोरी करते पकड़ाया पार्षद

भिलाई। दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिसाली निगम के पार्षद को भिलाई स्टील प्लांट से 220 किलो तांबा चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पार्षद परमेश्वर देवदास शुक्रवार को भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के भीतर चोरी करके तांबा अपनी कार में भरकर ले जा रहा था। जैसे ही वह बोरिया गेट से बाहर निकलने वाला था, वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी गाड़ी को जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान जवानों को गाड़ी के भीतर बड़ी मात्रा में कॉपर वायर मिले। कुल 220 किलो तांबा बरामद हुआ। इस पर जवानों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पार्षद प्लांट में फर्जी पास के जरिए घुसा था। तुरंत कार्रवाई करते हुए CISF ने आरोपी परमेश्वर देवदास को भट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी वार्ड क्रमांक 33 से पार्षद है। पहले निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस को समर्थन दिया और एमआईसी सदस्य बना। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...