भिलाई में महीनेभर में दो पार्षद की पिटाई: क्रिकेट खेल रहे कांग्रेसी पार्षद को बैट और स्टंप से पीटा… क्या है पूरा माजरा, पढ़िए खबर

भिलाई। इन दिनों पार्षदों के खिलाफ हमले खूब हो रहे हैं। एक महीने में दो पार्षदों के साथ मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। आज ही वार्ड-69 सेक्टर-9 से पार्षद कोमल दास टंडन के साथ मारपीट हुई है। इस मामले में भिलाई नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। पूरा मामला क्या है, ये आपको विस्तार से बताते हैं।

वार्ड 69 के पार्षद कोमल दास टंडन (42 साल) व उसके साथियों की कुछ लोगों ने क्रिकेट के बैट और स्टंप से पिटाई कर दी। पार्षद अपने साथियों के साथ गुरुवार सुबह सेक्टर 9 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में उपजे विवाद को शांत कराने गए थे। इस पर उनका वहां दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इसके बाद मामला भिलाई नगर थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया है।

इस मामले की जांच कर रहे भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि हास्पिटल सेक्टर सड़क 9 ब्लाक 4 रूम नं. 3 निवासी कोमल दास टंडन वार्ड क्र. 69 हास्पिटल सेक्टर का पार्षद है। वह गुरुवार की सुबह 7.30 बजे अपने घर के पास झाड़ू लगा रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला सुन्दर राव एवं उसका लड़का अनमोल राव आकर बोला कि सी 3 ग्राउंड के पास लड़कों के बीच झगड़ा हो गया है। इतना सुनते ही पार्षद टंडन अपने साथियों के साथ सी 03 ग्राउंड हास्पिटल सेक्टर गया।

वहां अरूण नाम का लड़का जो हास्पिटल सेक्टर मे ही रहता है। उससे पार्षद व उसके साथियों ने बोला कि अनमोल नाम के लड़के को क्रिकेट क्यों खेलने नही देते हो। यह सुनकर अरुण आक्रोशित होकर प्रार्थी कोमल दास, सुन्दर राव एवं अनमोल को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान अरुण के साथी सेमुअल डेविड एवं उसके दोनों बेटे शारुन एवं साहिल आ गए।

सभी मिलकर अपने पास रखे क्रिकेट बैट, स्टंप और प्लास्टिक पाईप पार्षद व उसके साथियों की पिटाई कर दिए। झगड़े में पार्षद के बांए हांथ में, अनमोल को पीठ में सुन्दर राव को सिर मे चोट आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध किया है।

दूसरे पक्ष की ओर से हास्पिटल सेक्टर सड़क 9 ब्लाक 5 रूम नं. 7 निवासी जी अरुण (26साल) ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह 7.30 बजे सी 03 ग्राउंड हास्पिटल सेक्टर में क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय अनमोल राव नाम का लड़का क्रिकेट खेलने के लिये आया। तब मेरे अन्य साथी लोग उनके साथ क्रिकेट खेलने से मना किये तो मैं अनमोल राव को बोला कि भाई हम लोग आपके साथ नहीं खेलेंगे। आप यहां से चले जाओ तो अनमोल राव अपने घर जाकर अपने साथ अपने पिताजी सुन्दर राव एवं कोमल दास टंडन को साथ में लेकर आ गया। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...