छत्तीसगढ़ में बेटे ने वायरल किया मां का न्यूड वीडियो: पति के कहने पर महिला ने बनाया था Nude वीडियो… फिर पिता ने अपने ही बेटे से सोशल मीडिया में करवा दिया वीडियो को वायरल… FIR दर्ज होने के बाद बाप-बेटे फरार

पेंड्रा। कहते हैं जब बेटा गलत रास्ते पर चला जाए तो पिता उसे सही-गलत के बारे में समझाता है। लेकिन जब बाप ही उसकी हैवानियत में साथ दे तो उसे क्या कहेंगे। छत्तीसगड़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने मां-बेटे और पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार कर दिया।

एक महिला के न्यूड वीडियो को उसके ही 19 साल के बेटे और पति ने वायरल कर दिया। महिला ने ‘निजी पलों’ का यह वीडियो अपने पति के कहने पर बनाया था। फिलहाल पति-पत्नी दोनों अलग रहते हैं। महिला ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद बाप-बेटा दोनों फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला निवासी 45 साल की महिला का अपने पति से विवाद है। इसके चलते वह अक्सर मायके चली जाती है। पिछले दिनों वह ससुराल लौटी तो 19 साल के बेटे ने मोबाइल खराब होने की बात कही। महिला से उसका मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए ले लिया। कुछ समय बाद उसने मां का मोबाइल लौटा दिया। इससे पहले बेटे ने मां के मोबाइल से उस वीडियो काे अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया।

बाप-बेटे पर मिलकर साजिश का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल लेने के बाद बेटे ने वीडियो देख लिया था। इसके बाद पिता के साथ मिलकर रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसको पता चला तो अपने बेटे व पति से पूछताछ की। हालांकि दोनों ने इस पर कुछ नहीं बोला। इस पर महिला ने बुधवार को थाने में FIR लिखवा दी। इसके बाद से बाप-बेटे फरार हैं। महिला का कहना है कि बहुत दिन पहले उसके पति ने ही यह वीडियो बनवाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...