साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन: दुर्ग पुलिस ने 150 जगह लगाया शिविर… लगभग 5 लाख से ज्यादा लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 05 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलाए गए साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन किया। इस दौरान पुलिस ने 150 से अधिक स्थानों पर जाकर लगभग 5 लाख से ज्यादा लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वेद व्रत सिरमौर ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन दिवस पर चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय, कचांदुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग (आईपीएस) चिराग जैन ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचा जा सकता है।

  • पॉवरग्रिड कुम्हारी उपकेंद्र में भी साइबर जागरूकता पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इसमें पॉवरग्रिड के सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नवीनतम साइबर खतरों के बारे में जानकारी दी गई।
  • इसके अलावा, श्री महावीर जैन स्कूल, दुर्ग के छात्रों को भी जागरूक किया गया। डॉ. संकल्प राय ने बताया कि युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना आवश्यक है, ताकि वे न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सकें।
  • साइबर प्रहरी टीम ने सेक्टर 9 स्थित फुटबॉल ग्राउंड में युवा खिलाड़ियों को भी नए ट्रेडिंग साइबर अपराधों के बारे में बताया और उन्हें साइबर प्रहरी ग्रुप से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सायबर थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम, सायबर थाना से प्र.आर. राजेंद्र गिरी, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला, साइबर प्रहरी टीम और साइबर वालंटियर्स ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की गई, ताकि लोग किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इस प्रकार, दुर्ग पुलिस ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...