दुर्ग पुलिस की साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: IG गर्ग और SP शुक्ला के नेतृत्व में चौथे दिन भी जबरदस्त कार्यक्रम… चाय पर चर्चा, दुर्गा पंडाल में जागरूकता, व्यापारियों से चर्चा; पुलिस वाहनों पर 1930 साइबर हेल्पलाइन स्टिकर भी…

दुर्ग। साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के चौथे दिन दुर्ग पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला कर रहे हैं। आज पुलिस महानिरीक्षक ने छावनी थाना क्षेत्र में मां दुर्गा के पंडाल पर जाकर लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना है और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताना है।

सिविक सेंटर में व्यापारियों को उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय और साइबर प्रहरी टीम ने नई तकनीकों और साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। व्यापारियों ने इस पहल को सराहा और साइबर प्रहरी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का आग्रह किया। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम के तहत 300 से अधिक युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं को ट्रेंडिंग साइबर अपराधों, जैसे सेक्सटॉर्शन और शेयर मार्केट ट्रेडिंग फ्रॉड के बारे में जागरूक किया।

दुर्ग जिले के विभिन्न थाना और चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, और दुर्गा जी के पंडालों में लोगों को पॉम्पलेट और बैनर-पोस्टर के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। साइबर जागरूकता अभियान में एक नई पहल भी शुरू की गई है। दुर्ग पुलिस ने अपने सभी वाहनों पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का स्टिकर लगाया है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता तक साइबर हेल्पलाइन की जानकारी पहुंचाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। दुर्ग पुलिस का यह प्रयास समाज को सुरक्षित रखने और साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग