दोस्त से मिलने जाने के नाम पर घर से निकला युवक, झड़ियो में मिली लाश…आधा दर्ज़न संदिग्ध पर पुलिस की नज़र…

भिलाई। युवक की हत्या कर लाश को फेकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। घटना में पुलिस ने फिलहाल हत्या का अपराध कायम नही किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि निरंजन यादव 24 वर्ष शाम 7.30 बजे अपने घर से निकलकर अपने मामा के साथ शराब पीया। उसके बाद घर औंधी गया। माँ कुलेश्वरी यादव को “दोस्त से मिलने जा रहा हूं रात 11 बजे तक वापस आ जाउंगा” कहकर चला गया। देर रात 2 बजे तक निरंजन के घर नही आने पर भाई गणेश्वर और माँ खोजने निकल गए। नही मिलने पर परिजन सो गए।सुबह 7.30 बजे घर से 30 मीटर की दूरी पर निरंजन की लाश वार्ड 3 नारधी रोड लकड़ी टाल के पास देखा गया।

मृतक गांव के एक युवक से मोबाइल भी 10 मिनट में लाकर देने की बात कहते हुए अपने साथ लेकर गया था। घटनस्थल से पुलिस को मोबाइल बरामद नही हो पाया है। घटना में युवक के सिर, हाथ, पैर, पीठ पर चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि निरंजन पर टंगिया से वार किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। निरंजन गांव के मुर्गी फार्म हाउस में काम करता था। पुलिस को घटना की जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजेश चन्द्राकर ने दी। तब जाकर मौके पर पुलिस पहुची और युवक का शिनाख्त कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर सीएसपी विश्वास चन्द्राकर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मोहन पटेल, टीआई मनीष शर्मा समेत पुलिस बल व डॉग स्काट की टीम पहुची थी।

सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी पुलिस:-
पुलिस ने बताया की गाँव मे 3-4 जगह सीसी कैमरा भी लगा हुआ है। जिसे खंगालने में टीम जुटी हुई है। इसके अलावा मोबाइल को भी खोजा जा रहा है। जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुचने में काफी मदद मिलेगी। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

पीएम में होगा स्प्ष्ट:-
लाश मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुची थी। घटनस्थल को बारीकी से जांच कर। लाश का शिनाख्त कर उसे पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिर्पोट आने के बाद ही पूरा स्प्ष्ट हो पायेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...